1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Boat sinks off Malaysia coast : मलेशिया कोस्ट पर डूबी प्रवासियों से भरी नाव, सिर्फ 10 लोगों की बच सकी जान; कई लापता

Boat sinks off Malaysia coast : मलेशिया कोस्ट पर डूबी प्रवासियों से भरी नाव, सिर्फ 10 लोगों की बच सकी जान; कई लापता

म्यांमार से भाग रहे रोहिंग्या लोगों को ले जा रही एक नाव थाई-मलेशियाई समुद्री सीमा (Thai-Malaysian maritime border) के पास पलट गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Boat sinks off Malaysia coast :  म्यांमार से भाग रहे रोहिंग्या लोगों को ले जा रही एक नाव थाई-मलेशियाई समुद्री सीमा (Thai-Malaysian maritime border) के पास पलट गई। म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर (Indian Ocean) में पलट गई। यह जहाज मलेशिया के लैंगकावी द्वीप के ठीक उत्तर में थाईलैंड के को तारुताओ द्वीप के पास डूब गया।। इस घटना में सिर्फ 10 लोगों को बचाया जा सका है। जबकि रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति का शव समुद्र में तैरता हुआ बरामद किया है। सैकड़ों लोग अभी लापता हैं।

पढ़ें :- भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की अगवानी, एक ही कार में हुए रवाना

रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी। इस वजह से सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। इसलिए अधिकांश लोग लापता हो गए। एक मलेशियाई अधिकारी ने कहा कि जहाज संभवतः थाई जलक्षेत्र में पलट गया था। चेतावनी दी कि खतरनाक समुद्री मार्गों (Dangerous sea routes) का उपयोग करके प्रवासियों का शोषण करने में सीमा पार के गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...