HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव , अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव , अस्पताल में भर्ती

कोविड का कोहराम पूरे देश में देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। हाल फिलहाल में कई सितारे कोविड की चपेट में आए हैं और अब इस लिस्ट में 74 साल के रणधीर कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। बता दें कि रणधीर कपूर भी कोविड की चपेट में आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के कोविड संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने से कपूर परिवार के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। कोविड का कोहराम पूरे देश में देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। हाल फिलहाल में कई सितारे कोविड की चपेट में आए हैं और अब इस लिस्ट में 74 साल के रणधीर कपूर का भी नाम शामिल हो गया है।

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये

बता दें कि रणधीर कपूर भी कोविड की चपेट में आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के कोविड संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने से कपूर परिवार के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं।

डॉक्टर का क्या है कहना?

कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष शेट्टी का कहना है कि रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती हुए हैं और बीती रात से ही कोविड 19 का उनका इलाज शुरू हो गया है। उनका स्वास्थ्य अभी ठीक है।

बता दें कि रणधीर कपूर के दो भाईयों व एक बहन का निधन बीते डेढ़ साल में हो चुका है। रणधीर के भाई ऋषि कपूर का कैंसर से दो साल तक जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वहीं 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके अलावा बहन ऋतु नंदा का निधन 14 जनवरी 2020 को हुआ था।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

रणधीर का फिल्मी करियर

याद दिला दें कि रणधीर कपूर ने बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘श्री 420’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद रणधीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई फिल्मों में रणधीर ने अपनी अदाकारी से दर्शकों दिल जीता। रणधीर कपूर की अहम फिल्मों में ‘कल आज और कल’, ‘जवानी दीवानी’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’ और ‘चाचा भतीजा’ शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...