1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाकाल की भस्म आरती के लिए कर सकेंगे तीन महिने पहले से बुकिंग, हुए ये बदलाव

महाकाल की भस्म आरती के लिए कर सकेंगे तीन महिने पहले से बुकिंग, हुए ये बदलाव

अगर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना चाहते हैं तो अब आपको इसके लिए पहले से ही बुकिंग करा सकते हैं। महाकाल की भस्म आरती के लिए तीन महीने पहले बुकिंग कर सकते है। अब तक आरती के लिए 15 दिन पहले ही बुकिंग होती थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना चाहते हैं तो अब आपको इसके लिए पहले से ही बुकिंग करा सकते हैं। महाकाल की भस्म आरती के लिए तीन महीने पहले बुकिंग कर सकते है। अब तक आरती के लिए 15 दिन पहले ही बुकिंग होती थी।

पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी

अब प्रशासन ने बुकिंग कराने की समय सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा बुकिंग आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए होगी। उज्जेन के कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि अभी 15 दिन पहले बुकिंग खुलती है और सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच सभी सीटें फुल हो जाती है।

अब हम महीने की सीट ऑनलाइन खोलेंगे। लोग अपना आधार और मोबाइल नंबर डालकर बुकिंग रिक्वेस्ट डालेंगे। बुकिंग कन्फर्म किए जाने से पहले इस बात की जांच भी की जाएगी कि किसी एक नंबर से ही तो बार बार बुकिंग तो नहीं की जा रही है।

वहीं मंदिर प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था का कई लोग दुरुपयोग करते हैं। इसे रोकने के लिए अब नया तरीका अपनाया जा रहा है। अब एक आधार नंबर पर तीन महीने में एक बार ही भस्म आरती की बुकिंग हो पाएगी। कई बार दलाल और अन्य लोग एडवांस में बुकिंग करके दूसरे लोगो को बेच देते है।

पढ़ें :- अब यूपी में No कर्फ्यू no दंगा यूपी में सब चंगा, पहले यूपी की पहचान थी देख सपाई बिटिया घबराई:- मुख्यमंत्री योगी 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...