दिल्ली के शाहदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ आपसी दुश्मनी के कारण दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केस की छानबीन कर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ आपसी दुश्मनी के कारण दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केस की छानबीन कर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।
जिसकी जानकारी डीसीपी शाहदरा आर. सथियासुंदरम ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाहदरा जिले से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहां आपसी दुश्मनी के कारण कुछ लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है।
सरकार के इतने सख्त होने के बाद भी अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसे में आप को बता दें कि दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ आपसी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति ने ट्वीट किया, अवैध शराब बेचने वालों द्वारा 20 साल की लड़की का गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी को अरेस्ट किया जाए ।
ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। https://t.co/aAinx2Sbti
पढ़ें :- Delhi News: मुंडका अग्निकांड में अब तक 27 लोगों की मौत, शवों की शिनाख्त की हो रही कोशिश
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2022
और साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने स्वाति मालीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये बेहद शर्मनाक है।