HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bratan Jyotish Tips : बर्तनों में छिपा है आपका भाग्य,ये  धातुएं बदल सकती हैं आपकी तकदीर

Bratan Jyotish Tips : बर्तनों में छिपा है आपका भाग्य,ये  धातुएं बदल सकती हैं आपकी तकदीर

आपके भाग्य और बर्तन का सीधा कनेक्शन है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली के सोये ग्रहों को सक्रिय करने में कुछ विशेष धातुएं खास प्रभाव डालती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bratan Jyotish Tips : आपके भाग्य और बर्तन का सीधा कनेक्शन है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली के सोये ग्रहों को सक्रिय करने में कुछ विशेष धातुएं खास प्रभाव डालती है। ग्रहों और धातुओं का सीधा संबंध आपकी कुंडली पर पड़ता है। जीवन शैली में लोग दिन भर में कई बार थोड़ा थोड़ा खाते पीते रहते है। खाने पीने  में हम सब धातु के बने बर्तनों का प्रयोग करते है। आइये जानते है वो कौन सी धातुएं जिनका उपयोग करके आप अपनी किस्मत चमका सकते है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

दरअसल ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि अलग-अलग ग्रहों का संबंध अलग-अलग धातुओं से होता है। जैसे सोने के बर्तनों का संबंध गुरु से, चांदी का चंद्रमा से, लोहे और स्टील के बर्तनों का संबंध शनि से माना जाता है। वहीं तांबे के बर्तनों का संबंध मंगल ग्रह से और पीतल का संबंध भी गुरु से होता है।

1.यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो  नियमित रूप से तांबे के बर्तन में जल ग्रहण करें, आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी।

2.ज्योतिष के अनुसार चांदी पर चंद्रमा का आधिपत्य माना गया है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रतिकूल होती है उन्हें चांदी के बर्तन में पानी पीना चाहिए।

3.जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह प्रतिकूल स्थिति में हो उन्हें पीली धातु में पानी पीना चाहिए।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

4.तांबे पर मंगल ग्रह का आधिपत्य माना गया है।जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह प्रतिकूल हो उन्हें तांबे बर्तन में पानी पीना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...