HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BREAKING: इरफान पठान दूसरी बार बने पापा, तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

BREAKING: इरफान पठान दूसरी बार बने पापा, तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान दूसरी बार पिता बन गये हैं। ये गुड न्यूज इरफान ने अस्पताल से न्यू बेबी को गोद लिये फोटो को शेयर कर के दी है। इरफान का एक बेटा पहले से है जिसका नाम इमरान खान है। इरफान ने 2016 में सफा से निकाह किया था। उनकी शादी मक्का में हुई थी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान(Irfan Pathan) दूसरी बार पिता बन गये हैं। ये गुड न्यूज इरफान ने अस्पताल से न्यू बेबी को गोद लिये फोटो को शेयर कर के दी है। इरफान का एक बेटा पहले से है जिसका नाम इमरान खान है। इरफान ने 2016 में सफा से निकाह किया था। उनकी शादी मक्का में हुई थी। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। वैसे सफा का परिवार मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

लेकिन उनके पिता मिर्जा फारुक बेग बिजनेस के सिलसिले में सऊदी अरब चले गए थे। सफा की शुरुआती पढ़ाई जेद्दाह के इंटरनेशनल स्कूल में हुई है। इरफान और सफा पहली बार दिसंबर, 20 दिसंबर 2016 में पेरेंट्स बने थे। तब इमरान का जन्म हुआ था। उस समय भी इरफान ने ट्वीट कर अपने पिता बनने (Irfan Pathan welcome baby boy) की जानकारी दी थी। तब उन्होंने लिखा था- इस एहसास को बयान करना मुश्किल है…इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। हमें बेटा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...