HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिश्वत तो कैश में जाता है, चेक में थोड़ी जाता है…देखिए लेखपाल का वसूली वीडियो, सपा बोली-भ्रष्टाचार पर कब चलेगा बुलडोजर?

रिश्वत तो कैश में जाता है, चेक में थोड़ी जाता है…देखिए लेखपाल का वसूली वीडियो, सपा बोली-भ्रष्टाचार पर कब चलेगा बुलडोजर?

झांसी (Jhansi) में एक लेखपाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल काम करने के बदले में रुपये की डिमांड कर रहा है। साथ ही कहा रहा है कि रिश्वत को कैश में जाता है..चेत थोड़ी जाता है। वीडियो में पैसा एडीएम तक पहुंचाने का लेखपाल ने जिक्र किया है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। झांसी (Jhansi) में एक लेखपाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल काम करने के बदले में रुपये की डिमांड कर रहा है। साथ ही कहा रहा है कि रिश्वत को कैश में जाता है..चेत थोड़ी जाता है। वीडियो में पैसा एडीएम तक पहुंचाने का लेखपाल ने जिक्र किया है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि लेखपाल पर कार्रवाई की गई है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने पूछा है कि आखिर भ्रष्टाचार पर कब चलेगा बुलडोजर? बता दें कि, नयागांव में जितेंद्र राय का जमीन से संबंधित मामले में लेखपाल संदीप कुमार गौर ने रुपयों की डिामंड की थी।

जितेंद्र से 50 प्रतिशत एडवांस औैर 50 प्रतिशत काम होने के बाद मांगे जा रहे थे। वहीं, इस मामले में लेखपाल ये कहते हुए कह रहे हैं कि रिश्वत कैश में जाता है, चेके में थोड़ी जाता है। वहीं, इस मामले की वीडियो को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  की तरफ से कहा गया है कि, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री जी के राज में सरकारी कर्मचारी जनता का काम करने के लिए घूस ले रहे हैं। सबूत के तौर पर झांसी में जमीन नापने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो प्रस्तुत है। भ्रष्टाचार पर कब चलेगा बुलडोजर? जवाब दें CM, हो कार्रवाई।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...