1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending Video: शादी में जीजा ने साली के साथ कर दिया खेला, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी

Trending Video: शादी में जीजा ने साली के साथ कर दिया खेला, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी

दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे की जमकर खातिरदारी की जाती है। विदाई से पहले दुल्हन के घर वाले दूल्हे को खाना खिलाने से लेकर तोहफा देने तक की रस्म अदा करते है। कई जगहों पर शादी में आए दूल्हे को मीठा खिलाने की रस्म भी की जाती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे के सामने टेबल पर खाने के कई स्वादिष्ट व्यंजन रखे होते है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे की जमकर खातिरदारी की जाती है। विदाई से पहले दुल्हन के घर वाले दूल्हे को खाना खिलाने से लेकर तोहफा देने तक की रस्म अदा करते है। कई जगहों पर शादी में आए दूल्हे को मीठा खिलाने की रस्म भी की जाती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे के सामने टेबल पर खाने के कई स्वादिष्ट व्यंजन रखे होते है। लेकिन शायद मीठा खिलाने की रस्म के अनुसार एक लड़की दूल्हे राजा को चम्मच से गुलाब जामुन खिला रही है, तभी इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि हर कोई हंसने लगता है।

पढ़ें :- भारत का बजट असली संकटों से है अनजान, आने वाले सभी वैश्विक झटकों को किया नज़रअंदाज़ : राहुल गांधी

दरअसल लड़की दूल्हे राजा के साथ मीठा खिलाने वाला गेम खेल रही थी। लेकिन दूल्हा भी कहां कम था, उसने पलक झपकते ही माहौल को अपने पाले में पलट लिया और बिजली से भी तेज रफ्तार से गुलाब जामुन खा लिया। यह देखकर आसपास बैठे लोग भी हंसने लगते हैं। गुलाब जामुन खाते दूल्हे का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसपर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों को यह पसंद आ रहा है तो कई लोगों का दिल इसे बार-बार देखने को कर रहा है।

पढ़ें :- VIDEO-चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने आंगनबाड़ी केन्द्र में अपनी बेटी का कराया दाखिला, दिया ये बड़ा संदेश

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक व्यूज और ढाई हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ‘चीते की चाल बाज की नज़र और इस भाई के मुंह की तेज गति पर कभी संदेह मत करना’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘शाबाश तुम तो नाक रख लिए’।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...