1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Budget 2022 Live : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ,बोली-2022-23 में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे

Budget 2022 Live : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ,बोली-2022-23 में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संसद में मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman)ने कहा कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संसद में मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman)ने कहा कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है। इसके साथ ही इस बजट में सरकार के इरादे को दर्शाया गया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। वह बोलीं कि एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। वहीं मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू होगा।

खेती में मदद करेगा किसान ड्रोन

तकनीक का इस्तेमाल खेती में भी होगा. किसान ड्रोन Kisan Drones का इस्तेमाल होगा। इससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। बजट 2022 में ऐलान किया गया है कि North East के विकास के लिए योजना लॉन्च होगी। इससे वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

 

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...