HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar 2023 : इस दिन बुध देव करेंगे धनु राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा असर

Budh Gochar 2023 : इस दिन बुध देव करेंगे धनु राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा असर

ग्रहों के राजकुमार बुध देव धनु राशि में गोचर करने जा रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नवंबर को सुबह 5 बजकर 54 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2023 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव धनु राशि में गोचर करने जा रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नवंबर को सुबह 5 बजकर 54 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर का कई राशियों पर असर पड़ेगा। बुध देव तीन नक्षत्रों का स्वामी है: अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती (नक्षत्र)। हरे रंग, धातु, पीतल और रत्नों में पन्ना बुध देव की प्रिय वस्तुएं हैं। इसके साथ जुड़ी दिशा उत्तर है, मौसम शरद ऋतु और तत्व पृथ्वी है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि धन, व्यापार, संवाद का दाता कहा गया है साथ ही व्यापार में भी उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं।

पढ़ें :- Astro Opal Gem : ओपल रत्न धारण करने से दांपत्य जीवन रहेगा तनाव मुक्त , इसके बारे में जानें 

इस राशि पर पड़ेगा असर
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध दूसरे और पांचवें घर का स्वामी है। बुध का गोचर आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। बुध की यह स्थिति आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को कई तरह के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
बुध का धनु राशि में गोचर कर्क राशि के लिए नकारात्मक परिणाम देता है। इस दौरान आपको हर तरह के बुरे व्यसन से बचना चाहिए। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि
बुध का धनु राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक नुकसान लेकर आया है। आपको अपने करियर में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहने वाला है। इस दौरान सोशल नेटवर्क बढ़ाने में सफल होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...