HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bulandshahr Weather Update : जब बुलंदशहर में आए चक्रवात ने मचाई तबाही, पेड़ टूटे और खंभे गिरे

Bulandshahr Weather Update : जब बुलंदशहर में आए चक्रवात ने मचाई तबाही, पेड़ टूटे और खंभे गिरे

यूपी में भीषण गर्मी के बीच बुलंदशहर जिले में शनिवार की सुबह नरौरा क्षेत्र में चली तेज हवाओं ने करीब दो किमी के दायरे में तबाही मचा दी। चक्रवात की भांति चली तेज हवाओं के सामने जो भी आया उसे धराशायी कर वह आगे निकल गया। दर्जनों पेड़ बीच से टूटकर धराशाही हो गए। बिजली के पोल जमीन पर आ गिरे और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बुलंदशहर। यूपी में भीषण गर्मी के बीच बुलंदशहर जिले में शनिवार की सुबह नरौरा क्षेत्र में चली तेज हवाओं ने करीब दो किमी के दायरे में तबाही मचा दी। चक्रवात की भांति चली तेज हवाओं के सामने जो भी आया उसे धराशायी कर वह आगे निकल गया। दर्जनों पेड़ बीच से टूटकर धराशाही हो गए। बिजली के पोल जमीन पर आ गिरे और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

चक्रवात जैसे बने हालात?

रामघाट क्षेत्र के गांव धारकपुर बझेड़ा में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे तेज हवाओं से चक्रवात जैसी स्थिति बन गई। अचानक चारों ओर से चली हवा ने करीब एक किमी क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया। पूर्व प्रधान अशोक कुमार के आम के बाग को चक्रवात ने अपनी चपेट में लिया और सात आम के पेड़ टूट गए। कुछ पेड़ बीच से टूट गए तो कुछ जड़ से ही उखड़कर दूर जा गिरे।

बिजली के पोल गिर पड़े

चक्रवात की चपेट में जयप्रकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार, विजय सिंह और अमर सिंह आदि किसानों खेतों में स्थित पेड़ भी आए। इन्हें भी चक्रवात ने धराशायी कर दिया। हवा की चपेट में आने से तीन बिजली के पोल जमीन पर आ गिरे और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। करीब चार से पांच मिनट तक चक्रवात ने गांव के आसपास तबाही मचाई।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन,चुनावी मौसम में आई गर्माहट

तेज हवा ने उड़ा दिए टीन शेड

पशुओं के ऊपर पड़े टीन शेड भी हवा से उखड़ गए। एक बिजली का पाेल टूटकर जमीन पर आ गिरा। लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलकर चक्रवात के चले जाने का इंतजार किया। हालांकि दोपहर तक जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...