1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bullion Market: सोने चांदी के रेट में लगातार आ रहा उछाल, जानिए आज बुधावार का ताजा रेट

Bullion Market: सोने चांदी के रेट में लगातार आ रहा उछाल, जानिए आज बुधावार का ताजा रेट

देश भर में इन दिनों सोने चांदी के कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। रोज के रोज महंगा हो रहा सोना। वहीं चांदी भी इन दिनों काफी महंगी रही। आज बुधवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव में तेजी दिख रही है। आज सोन 1 लाख पार और चांदी के दाम 1.19 लाख पर चल रहा है।

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। देश भर में इन दिनों सोने चांदी के कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। रोज के रोज महंगा हो रहा सोना। वहीं चांदी भी इन दिनों काफी महंगी रही। आज बुधवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव में तेजी दिख रही है। आज सोन 1 लाख पार और चांदी के दाम 1.19 लाख पर चल रहा है। आईए जानते है 23 जुलाई का आपके शहर का 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव। बताते चले कि सावन का महीना चल रहा है। और जुलाई का अंत चल रहा है और अगस्त महीने का आगाज होने को है। ऐसे में अगर आप आज बुधवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो ताजा भाव जान लें, क्योंकि सोने के दाम में 1040 प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 1000 प्रति किलो का उछाल आया है। आज 22 कैरेट सोने के दाम 93,950 , 24 कैरेट का भाव 1,02,480 वहीं 1 किलो चांदी का रेट 1, 19,000 हजार रुपए चल रहा है।

पढ़ें :- Gold Rate Today : सोना पहली बार 100672 रुपये के पार, तोड़े सारे रिकॉर्ड

आज 22 कैरेट सोने का रेट
दिल्ली,जयपुर, लखनऊ, सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 93,950/- रुपये । वहीं हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 93,800/- रुपये ट्रेंड कर रहा है। मध्यप्रदेश के शहर भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 93, 850/- रुपये ।

आज 24 कैरेट सोने का रेट
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,480 /- रुपये।भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,380 रुपये वहीं हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,02,330 /- रुपये । चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,02,330 /- रुपये पर चल रहा है।

आज चांदी के रेट
मुंबई, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,19 000 /- रुपये चल रही है। चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,29,000/- रुपये। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,19,000/ रुपए में चल रही है।

पढ़ें :- Bullion Market: देश भर में सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...