HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार की रेल दुर्घटना के बाद अलीगढ़ में बस हादसा,  4 यात्रियों की मौत

बिहार की रेल दुर्घटना के बाद अलीगढ़ में बस हादसा,  4 यात्रियों की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आ रहा है। घटना लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में हुई है। जहां अलीगढ़ की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस का अगला पहिया अचानक फट गया है। दुर्घटना में चार यात्रियों की जान चली गई है। जबकि 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें :- IND W vs PAK W T20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर बिजली के पोल से टकराती हुई खैर की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज से जा भिड़ी। बस से टकराते ही बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार निकल गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में कार्य कर रहे किसान एक साथ दौड़े और घायलों को बस से निकालकर इलाज उपचार के लिए अलीगढ़ भेजने लगे। मिली जानकारी के अनुसार तत्काल ही लोधा पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई है।

लोधा पुलिस ने खेतों में काम कर रहे किसानों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल मलखान सिंह भेजा। तीन की घटनास्थल पर जान चली गई है, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- Haryana Election Result: 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब, कांग्रेसी कहेंगे EVM है खराब...सीएम नायब सैनी का निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...