1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. By-elections 2022: आजमगढ़ और रामपुर में 23 जून को डाले जाएंगे वोट, थम गया चुनाव प्रचार

By-elections 2022: आजमगढ़ और रामपुर में 23 जून को डाले जाएंगे वोट, थम गया चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होना है। दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग होगी। आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनावी प्रचार में उतरे लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन सीटों पर चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

By-elections 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होना है। दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग होगी। आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनावी प्रचार में उतरे लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन सीटों पर चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

वहीं, चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों जगहों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। साथ ही दूसरे जिलों की सीमाओं पर चौकसी भी बढ़ा दी है। बता दें कि, रामपुर सीट आजम खान और आजमगढ़ की सीट अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद से खाली हुई थी। अब यहां पर 23 जून को वोटिंग होगी। ऐसे में सपा के सामने दोनों सीटें जीतने की बड़ी चुनौती है।

वहीं, भाजपा ने इन सीटों पर अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और सपा ने धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा आजमगढ़ से गुड्डू जमाली को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर रामपुर से सपा उम्मीदवार असीम राजा पिछले चार दशकों से आजम खां के सहयोगी रहे हैं जबकि भाजपा ने यहां से घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाया है।

बसपा ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। रामपुर में भाजपा ने प्रचार की कमान संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपी है। आजमगढ़ में प्रचार का जिम्मा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को दिया गया है।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...