HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. By-Polls 2023 Live : जालंधर में AAP आगे, छानबे में सपा और स्वार में अपना दल को लीड

By-Polls 2023 Live : जालंधर में AAP आगे, छानबे में सपा और स्वार में अपना दल को लीड

By-Polls 2023 Live : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। पंजाब की एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आने हैं। इन सभी सीटों पर कर्नाटक चुनाव के साथ ही 10 मई को वोटिंग हुई थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

By-Polls 2023 Live : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। पंजाब की एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आने हैं। इन सभी सीटों पर कर्नाटक चुनाव के साथ ही 10 मई को वोटिंग हुई थी।

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने बड़ी बढ़त

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने बड़ी बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी के रिंकू अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी से 42416 वोट से आगे चल रहे हैं।

स्वार टांडा में अपना दल की बढ़त

रामपुर जिले की स्वार टांडा विधानसभा सीट पर अपना दल के शफीक अंसारी फिर से आगे निकल गए हैं। अपना दल के शफीक ने सपा की अनुराधा चौधरी पर 403 वोट के अंतर से बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर बीजेडी की दीपाली को बड़ी

नबा किशोर दास के निधन से रिक्त हुई ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से बीजेडी की दीपाली दास आगे चल रही हैं। दीपाली ने बीजेपी के तनकधर त्रिपाठी के खिलाफ 23590 वोट से बड़ी बढ़त बना ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...