HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Modi की दो फोटो पोस्ट कर ग्रैमी अवॉर्ड विनर ने पूछा फिटनेस का राज

PM Modi की दो फोटो पोस्ट कर ग्रैमी अवॉर्ड विनर ने पूछा फिटनेस का राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस का राज शुक्रवार को मीडिया में चर्चा का केंद्र बन गया है। पीएम मोदी की 2015 और फिर 2022 के दो फोटो शेयर की गई है। 7 ईयर चैलेंज!! बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड विजेता (Grammy award winner) भारतीय संगीतकार रिकी केज (Rickey Kej) ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री से उनकी फिटनेस का राज पूछा है। केज ने पीएम मोदी के साथ 2015 और फिर 2022 के दो फोटो शेयर किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस का राज शुक्रवार को मीडिया में चर्चा का केंद्र बन गया है। पीएम मोदी की 2015 और फिर 2022 के दो फोटो शेयर की गई है। 7 ईयर चैलेंज!! बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड विजेता (Grammy award winner) भारतीय संगीतकार रिकी केज (Rickey Kej) ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री से उनकी फिटनेस का राज पूछा है। केज ने पीएम मोदी के साथ 2015 और फिर 2022 के दो फोटो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- 7 ईयर चैलेंज!! पहली तस्वीर तब की है, जब मैं 2015 में ग्रैमी अवॉर्ड पाया था। दूसरी तस्वीर 2022 की है। जब मुझे दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड मिला।

पढ़ें :- नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है: राहुल गांधी

केज की उम्र बढ़ी दिखा असर, लेकिन पीएम 7 साल पहले जैसे आ रहे हैं नजर

दोनों तस्वीरों में मोदी बिल्कुल एक समान दिख रहे हैं। इस पर केज ने लिखा- पीएम मोदी दोनों तस्वीरों में एक जैसे हैं, लेकिन मेरी उम्र में काफी अंतर दिख रहा है। आखिर राज क्या है‌? सुबह 9 बजे किए गए इस ट्वीट को हजारों बार रीट्वीट किया जा चुका है, जबकि 32 हजार से अधिक लोगाें ने इसे लाइक किया। लोगों ने इस ट्वीट पर कमेंट भी किए। जानें, कैसे फिट रहते हैं मोदी।

 

पीएम मोदी की सुबह योग से होती है शुरू

2014 में पीएम बनने के बाद से मोदी रोज 18 घंटे काम करते हैं। इसके बावजूद उनकी दिनचर्या बेहद संतुलित है। पीएम मोदी हमेशा फिट और फुर्तीले दिखते हैं। इसके लिए वे सुबह की शुरुआत योग से करते हैं। इसके बाद सुबह की चाय के साथ अखबारों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर डालते हैं। नाश्ते में वे उत्तर भारत, दक्षिण भारत और गुजराती भोजन पसंद करते हैं। कई बार उनके नाश्ते में इसका मिश्रण होता है। इडली, सांभर, फाफड़ा और दलिया जैसे हल्की चीजें उनके नाश्ते में शामिल होती हैं।

रात में 9 से 10 के बीच का खाते हैं खाना

पढ़ें :- ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक; बोले- दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा

सुबह 9 बजे तक वे नाश्ता कर 9:30 बजे दफ्तर के लिए निकल पड़ते हैं। दफ्तर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले अपने दिन भर के शेड्यूल की जानकारी लेते हैं। दोपहर 12 बजे वे हल्का खाना खाते हैं। इसमें कई बार सिर्फ फल होते हैं। इसके बाद शाम 6:15 बजे वे एक और चाय पीते हैं और शाम 7:30 बजे घर पहुंचने के बाद मंत्रियों अफसरों के संपर्क में रहते हैं। रात 9 से 10 के बीच वे खाना खा लेते हैं। हालांकि, खाने के बाद भी मोदी काम में लगे रहते हैं। बताया जाता है कि कई बार वे रात एक बजे तक काम करते हैं।

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए उपवास

प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि के दिनों में 9 दिनाें तक उपवास करते हैं। इस दौरान वे सिर्फ नींबू पानी पीते हैं। उपवास के दिन वह दिन में सिर्फ1 फल खाते हैं। वह दो नवरात्रि के अलावा अन्य उपवास भी करते हैं। यही नहीं, पीएम विदेश में भी हों तो योगाभ्यास और मेडिटेशन करना नहीं भूलते। मोदी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...