1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Cabbage Stuffed Paratha Recipe: आज ही शाम को घर में तरी करे क्रिस्पी पत्ता गोभी रेसिपी, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

Cabbage Stuffed Paratha Recipe: आज ही शाम को घर में तरी करे क्रिस्पी पत्ता गोभी रेसिपी, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

भले ही पत्तागोभी दिखने में एक साधारण सी सब्जी लगती हो, लेकिन इसका उपयोग सब्जी से बनाने से लेकर सलाद बनाने तक में किया जाता है. यह बाजार में लाल और हरे दोनों रंग में बहुत आसानी से मिल जाती है और बनाने में भी काफी आसान होती है. पत्तागोभी को बंदगोभी भी कहा जाता है, इसकी खास बात यह है कि इसे आप पकाकर या फिर सलाद के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं. यह एक रेशेदार सब्जी है जिसके सेवन से आपका पाचन तो दुरुस्त होता ही है साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Cabbage Stuffed Paratha Recipe: भले ही पत्तागोभी दिखने में एक साधारण सी सब्जी लगती हो, लेकिन इसका उपयोग सब्जी से बनाने से लेकर सलाद बनाने तक में किया जाता है. यह बाजार में लाल और हरे दोनों रंग में बहुत आसानी से मिल जाती है और बनाने में भी काफी आसान होती है. पत्तागोभी को बंदगोभी भी कहा जाता है, इसकी खास बात यह है कि इसे आप पकाकर या फिर सलाद के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं. यह एक रेशेदार सब्जी है जिसके सेवन से आपका पाचन तो दुरुस्त होता ही है साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

पत्तागोभी की सब्जी उन सब्जियों में से एक है जो पूरे साल उपलब्ध होती है. कैलोरी में कम होने की वजह से इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है. आमतौर पर लोग पत्तागोभी में मटर डालकर बनाना पसंद करते है, यह एक सरल और लाइट सब्जी है जिसे भारतीय घरों में चाव से खाया जाता है. हो सकता है कुछ लोग पत्तागोभी का नाम आते ही अपना मुंह बना लेते हो, मगर उन्हें यह जानने की जरूरत है कि पत्तागोभी का उपयोग, फ्राइड राइस, रोल्स, मोमोज और कोफ्ता बनाने के लिए भी किया जाता है.

वहीं आपमें से कुछ लोग यह नहीं जानते कि पत्तागोभी एक लजीज़ परांठा भी बना सकते हैं, जिसके बारे में अभी तक किसी ने सोचा नहीं होगा. पत्तागोभी से बने इस परांठे से नाश्ते में वैरिएशन तो मिलेगी ही साथ ही जो लोग इस सब्जी को खाने से कतराते हैं वह इस स्वादिष्ट परांठे का मजा ले सकते हैं. तो देर किस बात डालते हैं एक नजर इस परांठे की रेसिपी पर…

सामग्री

  • आटा गूंथने के लिएः
  • 1 कप आटा
  • 1 टी स्पून तेल
  • पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • स्टफिंग तैयार करने के लिएः
  • 1 कप पत्तागोभी, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 कप प्याज़ः आधा कप (बारीक कटा हुआ), बारीक कटा हुआ
  • 2 छोटा आलू, उबला हुआ
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून अजवायन
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडरः आधा छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1/2 टी स्पून हींग
  • 2 टेबल स्पून तेल

आटा गूंथने के लिए

  • आटा, नमक, तेल, अजवायन और पानी को एक साथ मिलाकर आटा गूंथ लें. स्टफिंग तैयार करने तक इसे साइड रख दें.

स्टफिंग तैयार करने के लिए

  • एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें. उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें कटी हुई पत्तागोभी, प्याज़ और मैश किए आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • फिर नमक, मसाले और हरा धनिया मिलाएं.
  • पैन को न ढकते हुए सब्जियों का पानी सूखने दें.
  • जब सब्जियां हल्की पक जाएं, तो पैन को आंच से उतार लें. मिक्सचर को ठंडा होने दें.

परांठा बनाने के लिए

  • गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें.
  • इसे हल्का बेलकर एक बड़ा चम्मच बीच में तैयार की स्टफिंग रखें. चारों तरफ से इसे बंद कर लें. हल्का सूखा आटा लगाकर दोबारा बेलें.
  • ध्यान रहे, इसमें अंदर मौजूद स्टफिंग साइड से बाहर न निकल पाए. अगर स्टफिंग बाहर निकलती है, तो आप चारों ओर से बंद करते समय हल्का पानी लगा सकते हैं. इससे परांठे में मौजूद स्टफिंग बाहर नहीं आएगी.
  • तवा गर्म कर लें. तवे पर एक से दो बूंद तेल की लगाएं. बेला हुआ परांठा डालें. घी या तेल लगाकर सेक लें.
  • जब परांठा दोनों तरफ से सुनहरे रंग का हो जाए, तो दही और आचार के साथ गर्मा-गर्म परोसें.

 

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...