1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of applying curd on face: स्किन की तमाम समस्याओं को दूर करके चेहरे पर निखार लाता है कच्चे दूध का दही

Benefits of applying curd on face: स्किन की तमाम समस्याओं को दूर करके चेहरे पर निखार लाता है कच्चे दूध का दही

बारिश और गर्मी की वजह से चेहरे की चमक खो गई है। तो इस निखार को दोबारा वापस लाने के लिए कच्चे दूध का दही आपकी मदद कर सकता है। दही स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। चेहरे की रंगत को निखारता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of applying curd on face:बारिश और गर्मी की वजह से चेहरे की चमक खो गई है। तो इस निखार को दोबारा वापस लाने के लिए कच्चे दूध का दही आपकी मदद कर सकता है। दही स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। चेहरे की रंगत को निखारता है।

पढ़ें :- मोकामा के विधायक अनंत सिंह अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, जानें किस सीट पर है नजर?

साथ ही स्किन को हेल्दी रखता है। इसके अलावा स्किन की गहराइ से सफाई करता है। प्रोटीन और विटामिन त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। ऐसे ही बहुत सारे लाभ आपको दही से मिलते हैं, जिन्हें आप चेहरे पर लगाकर अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

दही चेहरे को खूबसूरत बनाता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहती है। दही और कच्चा दूध टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं और स्किन को प्राकृतिक निखार प्रदान करते हैं।

दही की ठंडी तासीर गर्मियों में स्किन को ठंडक पहुंचाती है, जिससे स्किन की जलन और लालिमा कम होती है।दही में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और स्किन की रंगत निखरती है।

पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...