HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया सीएम से की मुलाकात

नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया सीएम से की मुलाकात

नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया सीएम से की मुलाकात

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंद्रकेश गुप्ता उर्फ सी० के० गुप्ता ने आज गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात किया। मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष माला और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेटकर उनका सम्मान किया।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

बता दे की भारतीय सीमा से सटे लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता विशेष सुरक्षा में गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर गए वहां भगवान गोरक्षनाथ का दर्शन किया और देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात किया । इस दौरान उन्होंने भारत- नेपाल के संबंधों पर भी चर्चा की। इसके उपरांत योगी आदित्यनाथ महाराज को रुद्राक्ष का माला तथा महात्मा बुद्ध का प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस मुलाकात के बाद सीके गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से सुखद मुलाकात हुई और उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में चर्चा की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...