1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर चल रही कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर चल रही कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक चल रही है। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बन सकती है। इसके साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने के लिए भी कई फार्मूले पर बात हो सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक चल रही है। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बन सकती है। इसके साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने के लिए भी कई फार्मूले पर बात हो सकती है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

बता दें कि, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन सीएम आवास पर हुई बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति बनी। बीएल संतोष ने दोपहर को भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे सुझाव मांगे।

बैठक में राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, बैठक में सेवा ही संगठन अभियान के तहत पोस्ट कोविड सेंटर, कोरोना टीकाकरण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात, वृक्षारोपण, सीएचसी व पीएचसी गोद लेने सहित अन्य अभियान पर हो चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए माहौल बनाने के लिए भाजपा सेवा कार्यों के जरिए जनता के बीच जाएगी।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...