1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ball Hit Camera : बल्लेबाज ने मारा खतरनाक छक्का तो कैमरे पर जाकर लगी गेंद; कैमरामैन हुआ नाराज

Ball Hit Camera : बल्लेबाज ने मारा खतरनाक छक्का तो कैमरे पर जाकर लगी गेंद; कैमरामैन हुआ नाराज

Ball Hit Camera : न्यूजीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान के बीच रविवार को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान डेरिल मिचेल ने 11वें ओवर में अब्बास अफरीदी के ऊपर लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला, गेंद जाकर सीधा कैमरा पर लगी, जिससे कैमरामैन नाखुश दिखाई दिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ball Hit Camera : न्यूजीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच रविवार को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने खत्म किया 16 साल का सूखा, फ्रांस को 2-0 से हराकर पहुंचा फाइनल में

दरअसल, मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान डेरिल मिचेल ने 11वें ओवर में अब्बास अफरीदी के ऊपर लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला, गेंद जाकर सीधा कैमरा पर लगी, जिससे कैमरामैन नाखुश दिखाई दिया। अब मिचेल के इस छक्के और कैमरामैन की प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंद गोली की रफ्तार से कैमरे पर जा लगती है। जिसके बाद कैमरा नाराज नजर आता है।


बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में 173 रनों के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस तरह से न्यूजीलैंड ने इस मैच को 21 रन से जीत लिया। न्यूज़ीलैंड ने लगातार 2 टी20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अगर न्यूज़ीलैंड तीसरा मैच जीत जाती है, तो सीरीज़ उनके नाम हो जाएगी।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का 100 फीसदी जीत का है रिकॉर्ड, 60 साल से फाइनल में नहीं पहुंचा इंग्लैंड, जानिए अहम अपडेट्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...