1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने का मामला: कपिल सिब्बल ने योगी सरकार को घेरा, बोले- विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा

दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने का मामला: कपिल सिब्बल ने योगी सरकार को घेरा, बोले- विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा

उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के निर्देश के बाद सियासी सरगर्मी ​बढ़ गयी है। सीएम योगी के इस फैसले के बाद विपक्षी दल के नेता इसको लेकर निशाना साधा जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश के बाद सियासी सरगर्मी ​बढ़ गयी है। सीएम योगी के इस फैसले के बाद विपक्षी दल के नेता इसको लेकर निशाना साधा जा रहा है। योगी सरकार के इस फैसले पर कपिब्ल सिब्बल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव पर लगी हत्या के प्रयास की धारा, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए बेउर जेल , कार्रवाई के बाद चढ़ा सूबे का सियासी पारा

कपिल सिब्बल ने एक्स पर लिखा कि, यूपी में सड़क किनारे ठेलों और भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। क्या यह ‘विकसित भारत’ का रास्ता। विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा।

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यूपी के कांवड़ मार्गों पर खौफ, यह भारतीय मुसलमानों के प्रति नफरत की वास्तविकता है। इस नफरत का श्रेय राजनीतिक दलों/हिंदूवादी नेताओं और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को जाता है।

 

पढ़ें :- जेन-Z को लेकर कांग्रेस ने चला 'मास्टर स्ट्रोक',तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी बोले- चुनाव लड़ने की उम्र हो 21 वर्ष

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...