1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ceasefire Updates : युद्धविराम के बाद इराक ने खोला अपना एयरस्पेस , सभी नागरिक उड़ानों को शुरू करने की अनुमति दी

Ceasefire Updates : युद्धविराम के बाद इराक ने खोला अपना एयरस्पेस , सभी नागरिक उड़ानों को शुरू करने की अनुमति दी

खाड़ी में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध में बड़ा परिवर्तन होते हुए फिलहाल कुछ दिनों के लिए संकट के बादल छंट गए है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अगले दो सप्ताह तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा। इस पर इजरायल ने भी सहमति जताई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ceasefire LIVE Updates :  खाड़ी में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध में बड़ा परिवर्तन होते हुए फिलहाल कुछ दिनों के लिए संकट के बादल छंट गए है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान के साथ युद्धविराम का एलान (Ceasefire Announcement) किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अगले दो सप्ताह तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा। इस पर इजरायल ने भी सहमति जताई है।

पढ़ें :- क्या मिडिल-ईस्ट में थमेगी जंग? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह का अस्थायी युद्धविराम किया एलान

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले दो सप्ताह के लिए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का एलान किया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान मंगलवार तक होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो अमेरिका कुछ ही घंटों में उसके पावर प्लांट और पुलों को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।

इस बीच इराक के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Iraqi Civil Aviation Authority) ने तत्काल प्रभाव से देश के हवाई क्षेत्र और सभी इराकी हवाई अड्डों को फिर से खोलने की घोषणा की है।  इराकी समाचार एजेंसी (INA) द्वारा जारी एक बयान में प्राधिकरण ने कहा: “स्थिति में स्थिरता और सामान्य स्थिति की वापसी के बाद, आज से इराकी हवाई क्षेत्र को हवाई यातायात (Air traffic in Iraqi airspace) के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।” बयान में आगे कहा गया है, “इस उपाय के तहत, सभी नागरिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है, जिसमें इराकी हवाई अड्डों (Iraqi Airports) पर उड़ान भरना, उड़ान भरना और उतरना शामिल है, जो स्थापित नियमों और निर्देशों के अनुसार होगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...