HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chandigarh Municipal Corporation Election: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा-कांग्रेस के गढ़ में भी लगाया सेंध

Chandigarh Municipal Corporation Election: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा-कांग्रेस के गढ़ में भी लगाया सेंध

Chandigarh Municipal Corporation Election: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस परिणाम में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। 35 वार्डों के परिणाम को घोषित किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी  (Aam Aadmi Party) ने भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress)  के किले में सेंध करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हालांकि, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandigarh Municipal Corporation Election: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस परिणाम में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। 35 वार्डों के परिणाम को घोषित किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी  (Aam Aadmi Party) ने भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress)  के किले में सेंध करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हालांकि, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 14 वार्डों में जीत हासिल कर पहले नंबर पर है। वहीं, भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress)ने क्रमश: 12 और 8 वार्ड जीती हैं। वहीं, एक सीट अकाली दल के खाते में आई है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये थी कि भाजपा (BJP) प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है।

बता दें कि, सोमवार सुबह से ही चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग शुरू हो गयी थी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा हालांकि चुनाव हार गए। वहीं, भाजपा ने 12 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस ने 8 वार्ड और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है।

AAP की ईमानदार राजनीति को चुना : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है’।

 

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...