1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रक्षा उत्पादन ​विभाग में चंद्रभूषण सिंह बने हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

रक्षा उत्पादन ​विभाग में चंद्रभूषण सिंह बने हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, रक्षा उत्पादन विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में रक्षा मंत्री ने चंद्रभूषण सिंह को सदस्य नामित किया गया है। जिस समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह है। चंद्रभूषण सिंह, लेखक निर्देशक व अभिनेता हैं। हिंदी साहित्यि व सिनेमा में विगत 14 वर्षों से चंद्रभूषण सिंह कार्य कर रहे है। मूलतः उन्नाव उतर प्रदेश से हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, रक्षा उत्पादन विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में रक्षा मंत्री ने चंद्रभूषण सिंह को सदस्य नामित किया गया है। जिस समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह है। चंद्रभूषण सिंह, लेखक निर्देशक व अभिनेता हैं। हिंदी साहित्यि व सिनेमा में विगत 14 वर्षों से चंद्रभूषण सिंह कार्य कर रहे है। मूलतः उन्नाव उतर प्रदेश से हैं।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

सलाहकार समिति में देश भर से 4 सदस्यों को रक्षा मंत्री ने नामित किया है। समिति का कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होता है। जिस में एक नाम उन्नाव से चंद्रभूषण सिंह है। निर्देशक व लेखक के तौर पर आप ने पंडित दीनदयाल के एकात्म मानव दर्शन पर नाटक व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर मेरी यात्रा अटल यात्रा का देश व प्रदेश में मंचन कर चुके हैं।

रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनयन होने से जिले के साहित्य व कला से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने चंद्रभूषण सिंह के मनोनयन से खुशी जाहिर की है। उतर प्रदेश से भाजपा से राज्यसभा संसद डॉ अशोक बाजपेयी ने भी चंद्रभूषण सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने ने कहा है कि चंद्रभूषण सिंह का मनोनयन उन्नाव की साहित्यिक पहचान को देश के शीर्ष संस्थानो की आवाज़ बनेगा। जिस प्रकार चंद्रभूषण सिंह को नामित किया गया है उस के लिए भाजपा पार्टी नेतृत्व व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बहुत बहुत धन्यवाद आभार। भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार व उनकी पूरी टीम ने चंद्रभूषण सिंह को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...