1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 Landing: ISRO की तरफ से चंद्रयान-3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए

Chandrayaan-3 Landing: ISRO की तरफ से चंद्रयान-3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए

मिशन चंद्रयान-3 लगातार अपने कदम की तरफ आगे बढ़ता जा रहा है। जल्द ही देशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। अब इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan-3 Landing: मिशन चंद्रयान-3 लगातार अपने कदम की तरफ आगे बढ़ता जा रहा है। जल्द ही देशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। अब इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 के आर्बिटर से चंद्रयान-3 के बीच सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित हुआ है। चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने यान-3 का स्वागत किया है। दोनों के बीच दो तरफा संवाद हुआ है। इसरो ने साथ ही चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का ताजा अपडेट भी दिया है। इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होगी।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है। अब केवल 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रचेगा। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत चौथा देश बन जाएगा।

इसरो ने रविवार 20 अगस्त को एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग करने की जानकारी दी है। वहीं सोमवार 21 अगस्त को इसरो ने कुछ तस्वीरे भी शेयर की है। इन तस्वीरों में इसरो ने लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉएडेंस कैमरा से ली गई चांद के सुदूर भागों की तस्वीरों को दिखाया गया है।

 

पढ़ें :- Good News : ISRO ने फ्यूल सेल तकनीक का किया सफल परीक्षण, जानिए क्यों है अहम?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...