HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chandrayaan 3 Landing: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी से लेकर राहुल गांधी तक ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

Chandrayaan 3 Landing: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी से लेकर राहुल गांधी तक ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

SRO ने आज इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गयी है। देशभर में इस इस खास मौके पर खास जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के सभी पार्टियों के नेताओं की तरफ से बधाई दी जा रही है। पीएम मोदी ने खास मौके पर देशवासियासें को संबोधित किया और वैज्ञानिकों को बधाई दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan 3 Landing: ISRO ने आज इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गयी है। देशभर में इस इस खास मौके पर खास जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के सभी पार्टियों के नेताओं की तरफ से बधाई दी जा रही है। पीएम मोदी ने खास मौके पर देशवासियासें को संबोधित किया और वैज्ञानिकों को बधाई दी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस खास मौके पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर टीम ISRO को बहुत बधाई। अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां अब अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छू चुकी हैं। सारा देश उन वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहा है जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और प्रबल इच्छाशक्ति से इस मिशन की सफलता के साथ इतिहास रच दिया है।

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास मौके पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद!

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस खास मौके पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, 1962 में शुरू हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने आज चंद्रयान 3 के रूप में एक नई ऊंचाई तय की। पूरा देश आज भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस गौरवशाली यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है। सभी देशवासियों के लिए खुशी का क्षण है । सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं। जय हिन्द। जय भारत।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। भारत माता की जय।

पढ़ें :- 'मुझे स्मृति ईरानी पर तरस आती है क्योंकि वो अब राहुल के पीए से हारने वाली हैं,' संजय राउत ने कसा तंज

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...