HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 Mission: इसरो की तरफ से आया बड़ा अपडेट, रोवर ने लैंडर से 100 मीटर से ज्यादा की दूरी की तय

Chandrayaan-3 Mission: इसरो की तरफ से आया बड़ा अपडेट, रोवर ने लैंडर से 100 मीटर से ज्यादा की दूरी की तय

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। इसरो ने बताया कि शिवशक्ति प्वाइंट से प्रज्ञान रोवर ने चांद पर 100 मीटर की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान प्रज्ञान ने कई जानकारियां भी साझा की हैं। इससे पहले प्रज्ञान ने चांद पर मौजूद खनीजों की जानकारी इसरो को भेजी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। इसरो ने बताया कि शिवशक्ति प्वाइंट से प्रज्ञान रोवर ने चांद पर 100 मीटर की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान प्रज्ञान ने कई जानकारियां भी साझा की हैं। इससे पहले प्रज्ञान ने चांद पर मौजूद खनीजों की जानकारी इसरो को भेजी थी।

पढ़ें :- धरती की कक्षा में वापस लौटा Chandrayaan-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल, अब ISRO का होगा ये अगला कदम

चांद की सतह पर सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगेनीज, ऑक्सीजन और सिलिकॉन का पता लगा लिया है। हालांकि, चंद्रयान की खोज की फेहरिस्त यहां खत्म नहीं होती है। इसके अलावा भी तापमान, क्रेटर जैसी चीजों का भी पता लगाया जा चुका है।

बता दें कि, चंद्रमा पर उतरने के कुछ दिन बाद भारत शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को अंजाम दिया। यह प्रक्षेपण इसरो के विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी के माध्यम से किया गया। सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य एल1 को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन-1 बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...