1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Charles Sobhraj: रिहा होगा ‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, नेपाल कोर्ट ने दिया आदेश

Charles Sobhraj: रिहा होगा ‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, नेपाल कोर्ट ने दिया आदेश

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। वियतनाम मूल के चार्ल्स शोभराज को लोग दुनिया में 'बिकनी किलर' के नाम से जानते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Charles Sobhraj : नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। वियतनाम मूल के चार्ल्स शोभराज को लोग दुनिया में ‘बिकनी किलर’ के नाम से जानते है।  नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने (Nepal court orders)15 दिनों के अंदर चार्ल्स के डिपोर्टेशन का भी आदेश दिया है। चार्ल्स दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद है। ‘बिकनी किलर’ लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उन्हें नशीली दवाएं देता था। इसके बाद उनकी हत्या कर देता था। ज्यादातर वो विदेशी महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। 19 साल जेल में रहने के बाद शोभराज को रिहा किया जा रहा है।

पढ़ें :- स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

जुर्म की दुनिया में ‘बिकनी किलर’ और ‘सीरियल किलर’ के नाम से कुख्यात  शोभराज पर भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में 20 से अधिक लोगों की हत्या करने का आरोप है।

भारतीय पिता और वियतनामी मां की संतान शोभराज पर 1975 में नेपाल में प्रवेश करने के लिए एक नकली पासपोर्ट का उपयोग करने और दो पर्यटकों-  अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोनज़िच और उसकी प्रेमिका कनाडाई लॉरेंट कैरिएर की हत्या करने का आरोप लगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...