1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं बॉलीवुड के छेनू, पार्टी भेज सकती है राज्यसभा

तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं बॉलीवुड के छेनू, पार्टी भेज सकती है राज्यसभा

विपक्ष से कह दो तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है छेनू। जी हां ये खबर मिल रही है की बॉलीवुड में छेनू नाम से मशहूर अभिनेता और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। 21 जुलाई को उनके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की बात की जा रही है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

कोलकत्ता। विपक्ष से कह दो तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है छेनू। जी हां ये खबर मिल रही है की बॉलीवुड में छेनू नाम से मशहूर अभिनेता और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। 21 जुलाई को उनके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की बात की जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यसभा भी भेज सकती हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने भी कुछ महीने पहले ही तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी। बिहारी बाबू भी उन्हीं की राह पर चल सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघन सिन्हा कांग्रेस पार्टी से पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से लड़े थे। जहां उन्हें भाजपा के पहले पंक्ति के नेता रविशंकर प्रसाद ने हराया था। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की दो सींटे खाली हैं।

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिनेश त्रिवेदी के तृणमूल कांग्रेस छोड़ राज्यसभा से इस्तीफा देने एंव मानस भुइयां के मंत्री बनने से कारण दो सींटे पार्टी की राज्यसभा में खाली पड़ी हैं। पार्टी इन दोनो सीटों को भरने के लिए शत्रुघन सिन्हा और भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को राज्यसभा भेज सकती है। हाल ही में सौरभ गांगुली के जन्मदिवस पर स्वंय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके घर जा कर के उनको बधाई दें चुकि हैं। तृणमूल कांग्रेस की नजर भाजपा से नाराज हो पार्टी छोड़ चुके हर वरिष्ठ नेताओं पर है।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...