HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja Special 2021: महापर्व छठ में क्यों होती है गन्ने की पूजा, इस विशेष पूजा के बारे में आईये जानते हैं

Chhath Puja Special 2021: महापर्व छठ में क्यों होती है गन्ने की पूजा, इस विशेष पूजा के बारे में आईये जानते हैं

बिहार, झारखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में महापर्व छठ के अवसर पर फिजाओं आनंद और समृद्धि बरसती है। छठी मईया को मनाने के लिए व्रती समेत आम जनमानस महीनों पहले से इस पावन पर्व की तैयारियों रात दिन एक कर देंते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Puja Special 2021: बिहार, झारखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में महापर्व छठ के अवसर पर फिजाओं आनंद और समृद्धि बरसती है। छठी मईया को मनाने के लिए व्रती समेत आम जनमानस महीनों पहले से इस पावन पर्व की तैयारियों रात दिन एक कर देंते है। चार दिवसीय छठ पूजा हर साल का​र्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है।हर बार दिवाली से छठे दिन छठ पूजा का आयोजन होता है। इस वर्ष छठ पूजा 10 नवंबर दिन बुधवार को है।

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: आज कुंभ राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

छठ मैईया को प्रिय फलों में गन्ना एक खास फल है। छठ पूजा में गन्ना अपना विशेष महत्व रखता है।अर्घ्य देते समय पूजन सामग्री में गन्ने का होना बहुत जरूरी होता है। गन्ने पर कुमकुम लगाकर पूजा स्थल पर रखें। महापर्व के दौरान शाम के समय घर के आंगन में गन्ने का घर बनाया कर उसके नीचे हाथी रखा जाता है। फिर छठी माई की पूजा की जाती है।

ऐसा माना जाता है कि छठी मईया का प्रिय फल गन्ना है। इसी वजह है से गन्ने से बने गुड़ से प्रसाद भी बनाया जाता है। मान्यता है कि गन्ना चढ़ाने से छठी मईया आनंद और समृद्धि प्रदान करती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...