1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja 2024 Nahay Khaaye : आज छठ महापर्व का पहला दिन , नहाय-खाय के साथ शुरू होगा

Chhath Puja 2024 Nahay Khaaye : आज छठ महापर्व का पहला दिन , नहाय-खाय के साथ शुरू होगा

छठ पूजा का धार्मिक आरंभ आज 5 नवंबर 2024 से हो चुका है। भगवान सूर्य को समर्पित यह चार दिवसीय लोक उत्सव नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Puja 2024 Nahay Khaaye : छठ पूजा का धार्मिक आरंभ आज 5 नवंबर 2024 से हो चुका है। भगवान सूर्य को समर्पित यह चार दिवसीय लोक उत्सव नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होता है। आज छठ महापर्व का पहला दिन है, जिसके अपने विशेष नियम हैं। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल के कुछ हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान भक्त 36 घंटे का कठिन ‘निर्जला’ व्रत रखते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन मनाई जाने वाली छठ पूजा मुख्यतः महिलाएं करती हैं। यह व्रत सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण

1. नहाय खाय के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। साबुत अनाज या तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। केवल सात्विक भोजन का सेवन करें।

2. नहाय खाय के दिन व्रती को काले रंग की साड़ी पहनने से बचना चाहिए। शुभ और मांगलिक कार्यों में काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।

नहाय-खाय
पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन भक्त स्नान करते हैं और खास भोजन तैयार करते हैं, जिसमें चावल, अरवा दाल और कद्दू शामिल होते हैं। इस दिन का उद्देश्य शरीर को पवित्र करना और पूजा की तैयारी करना होता है।

छठ पूजा 2024 की तिथियां

पढ़ें :- "Shriphaal" Navratri fast : नवरात्रि व्रत में "श्रीफल" को माता लक्ष्मी व ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है , जानें प्रमुख उपयोग और मान्यताएं

इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर 2024 को नहाय-खाय से होगी, इसके बाद:

खरना: 6 नवंबर 2024

संध्या सूर्य अर्घ्य: 7 नवंबर 2024

प्रातः सूर्य अर्घ्य: 8 नवंबर 2024

पारण: 8 नवंबर 2024

पढ़ें :- Chaitra Navratri Maa Brahmacharini : चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज , मां ब्रह्माचारिणी की पूजा में अर्पित करें ये भोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...