यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।
अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।
प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने।
रामनगरी में दीपोत्सव पर एक बार फिर त्रेता युग जीवंत हो गया। पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ संत, महंत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं।
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख दीयों में बाती डालने का काम शुरू
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख दीयों में बाती डालने का काम शुरू हो गया है। बाती डालने के बाद दीयों में सरसों का तेल डाला जाएगा। जिला प्रशासन की सख्ती वॉलिंटियर्स पर भारी पड़ रही है। परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड की भी चेकिंग की जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में वॉलिंटियर राम की पैड़ी के घाटों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय के अधिकारी ने माइक से घोषणा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी एसएस मिश्रा को राम की पैड़ी के घाट पर बुलाया गया है। उच्च अधिकारियों से बात करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा जा रहा है।