1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China : ताइवान की सीमा में घुसे चीनी लड़ाकू विमान , जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार

China : ताइवान की सीमा में घुसे चीनी लड़ाकू विमान , जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चीन के J-10, J-11 और J-16 लड़ाकू विमान जलडमरूमध्य के उत्तर और केंद्र में मध्य रेखा को लांघकर उनकी सीमा में आ गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

China : ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चीन के J-10, J-11 और J-16 लड़ाकू विमान जलडमरूमध्य के उत्तर और केंद्र में मध्य रेखा को लांघकर उनकी सीमा में आ गए। खबरों के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में उसने आठ चीनी लड़ाकू विमानों को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा के साथ-साथ एक चीनी गुब्बारे को पार करते हुए देखा है। चीन ताइवान के पास अपने मिशन तेज़ कर रहा है। ताइवान, जिस पर चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है उसको लेकर पिछले चार वर्षों में द्वीप के आसपास चीनी सैन्य गतिविधि की बार-बार शिकायत की है।

पढ़ें :- UNCTAD Report में दावा : 2024 में भारत की 6.5 फीसदी रह सकती है वृद्धि दर

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीनी गुब्बारे को शनिवार सुबह मध्य रेखा को पार करने के बाद उत्तरी ताइवान के बंदरगाह शहर की लुंग के उत्तर-पश्चिम में 97 समुद्री मील दूर करीब 20,000 फीट की ऊंचाई पर देखा गया। मंत्रालय का कहना है कि ये गुब्बारा पूर्व की ओर गया और उसके करीब एक घंटे बाद गायब हो गया। बता दें कि चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को अलग राष्ट्र बताता है और चीनी हिस्सा होने से इनकार करता रहा है। वहीं ताइवान को अमेरिका का भी समर्थन प्राप्त है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...