1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. China Earthquake : चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता

China Earthquake : चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता

पश्चिमोत्तर चीन में शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के किर्गिज़ स्वायत्त प्रान्त किज़िलसु में अहेकी काउंटी में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

China Earthquake : पश्चिमोत्तर चीन में शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के किर्गिज़ स्वायत्त प्रान्त किज़िलसु में अहेकी काउंटी में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर 41.15 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.67 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्की काउंटी सीट से 33 किमी दूर और वुशी काउंटी सीट से 47 किमी दूर है। दोनों काउंटियों में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...