राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर सोशल मीडिया पर संदेश शेयर किया। इस संदेश में दीपके ने लिखा, “You cannot denotify the resistance”, जिसका अर्थ है कि विरोध की आवाज को केवल प्रशासनिक फैसले से खत्म नहीं किया जा सकता।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर सोशल मीडिया पर संदेश शेयर किया। इस संदेश में दीपके ने लिखा, “You cannot denotify the resistance”, जिसका अर्थ है कि विरोध की आवाज को केवल प्रशासनिक फैसले से खत्म नहीं किया जा सकता।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 यानी आज सुबह CJP से जुड़े कुछ कार्यकर्ता तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। इनमें आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने गेट पार करके प्रदर्शन स्थल में प्रवेश किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इसके बाद अभिजीत दीपके ने इस घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पहुंचने के बाद हिरासत में लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद प्रदर्शन स्थल को लेकर पुलिस की व्यवस्था और विरोध प्रदर्शन के अधिकार पर बात शुरू हो गई।
आपको बता दें कि यह विवाद जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद सामने आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड जैसे वैकल्पिक स्थानों का जिक्र किया था। वहीं CJP कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करना चाहते थे। बता दें कि CJP का प्रदर्शन मतदाता सूची के SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से भी जुड़ा था। हालांकि, हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं की वर्तमान स्थिति और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है।