1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उद्योगपति रतन टाटा के आवास पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम, उद्योग रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

उद्योगपति रतन टाटा के आवास पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम, उद्योग रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

द्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। र

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। रतन टाटा (Ratan Tata) अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata)  को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड (Udyog Ratna Award) देने की घोषणा की थी।

पढ़ें :- महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से मराठा आरक्षण बिल पारित

राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने ये जानकारी दी थी। सामंत ने गुरुवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, जो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

पढ़ें :- Ratan Tata को US में कराना पड़ा था अपने कुत्ते का इलाज, अब 165 करोड़ खर्च कर बनवा दिया जानवरों का अस्पताल

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति ने बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...