1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बहुसंख्यकों को डरा रही है सीएम बनर्जी, गृहमंत्री अमित शाह, कहा- टीएमसी सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित

बहुसंख्यकों को डरा रही है सीएम बनर्जी, गृहमंत्री अमित शाह, कहा- टीएमसी सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होने TMC सरकार पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होने TMC सरकार पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। मयूरेश्वर के पल्ली मंगल क्लब मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बनर्जी की उस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने आरजी कर रेप केस के बाद महिलाओं को शाम सात बजे के बाद बाहर न निकलने की सलाह दी थी। शाह ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम सात बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। ममता दीदी थोड़ी तो शर्म करो। खुद एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी तुम बंगाल की बहनों की रक्षा नहीं कर पाईं। भाजपा को एक विकल्प के तौर पर पेश करते हुए शाह ने कहा कि आप बस एक बार BJP की सरकार बनाइए। हम ऐसा बंगाल बनाएंगे जहां रात के एक बजे भी एक छोटी बच्ची स्कूटर पर बाहर निकल सके।

पढ़ें :- VIDEO: ट्रेन में अवैध वसूली से परेशान यात्री ने किन्नर की जमकर पिटाई, रोजाना यात्रियों और किन्नरों के बीच होती है बहस

बनर्जी पर अपना हमला तेज़ करते हुए शाह ने कहा कि अभी-अभी मैं ममता दीदी का एक भाषण देख रहा था। वह यहां के बहुसंख्यक समुदाय को डरा रही थीं। सीएम डराती हुई कहती है कि अगर टीएमसी नहीं रही, तो बहुसंख्यक समुदाय ज़िंदा नहीं बचेगा। उनके शासन के दौरान मुर्शिदाबाद में दंगे हुए, राम नवमी पर हमले हुए, सरस्वती पूजा पर रोक लगी। तब वह कहां चली गई थीं। शाह ने यह भी ज़ोर देकर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव राज्य में एक निर्णायक मोड़ साबित होंगे। टीएमसी के गुंडे अब बंगाल के लोगों को अपने बम धमाकों से नहीं डरा पाएंगे। बंगाल के लोग बमों का जवाब बैलेट से और डर का जवाब भरोसे से देंगे। मैं बंगाल के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप बैलेट मशीन पर कमल का निशान ढूंढ़ें। टीएमसी के सभी गुंडों को ढूंढ़ निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि मैं आज टीएमसी के गुंडों से कह रहा हूं 23 अप्रैल को अपने घरों में बंद रहना, वरना चार मई को तुम्हें चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...