HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. विपश्यना साधना के बाद वापस लौटे सीएम केजरीवाल, कहा-नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे

विपश्यना साधना के बाद वापस लौटे सीएम केजरीवाल, कहा-नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को विपश्यान ध्यान केंद्र से निकले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, '10 दिन की विपश्यना साधना के बाद आज वापस लौटा। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे।'

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को विपश्यान ध्यान केंद्र से निकले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ’10 दिन की विपश्यना साधना के बाद आज वापस लौटा। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे।’

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

दरअसल, शराब नीति घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल से ईडी ने पूछताछ के लिए बीते 21 दिसंबर को समन भेजा था। हालांकि, सीएम केजरीवाल पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार विपश्यना कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए थे। वह विपश्यना ध्यान केंद्र में 30 दिसंबर तक मौजूद रहे। वहीं, अब 10 दिनों बाद वो वहां से लौटे हैं।

बता दें कि, विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है, जिसका अभ्यास करने वाले लोग कुछ समय के लिए देश-दुनिया से कट जाते हैं और एकांतवास में रहते हैं। इसे एक तरह का योगाभ्यास भी कहा जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...