1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौंसला, कहा- आप विजेता हैं, चैंपियन हैं, पूरा देश आपके साथ खड़ा है

सीएम योगी ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौंसला, कहा- आप विजेता हैं, चैंपियन हैं, पूरा देश आपके साथ खड़ा है

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन ज्याद वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) से डिस्क्वालीफाई घोषित हो गई हैं। इसके बाद देश में निराशा का माहौल देश में व्याप्त हो गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन ज्याद वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) से डिस्क्वालीफाई घोषित हो गई हैं। इसके बाद देश में निराशा का माहौल देश में व्याप्त हो गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की

इस मामले में एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने लिखा कि विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं।

निराश मत होइए…पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। योगी ने कहा कि आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

पढ़ें :- भारत के इतिहास में 21 मार्च का दिन बेहद है अहम, खत्म हुआ था 21 महीनों का आपातकाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...