1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cm Yogi का अखिलेश पर तंज, कहा-अब्बा जान ने वैक्सीन तो लगवा ली है अब आप भी लगवा ही लो

Cm Yogi का अखिलेश पर तंज, कहा-अब्बा जान ने वैक्सीन तो लगवा ली है अब आप भी लगवा ही लो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को आजमगढ़ (Azamgarh) के सगड़ी और लालगंज को कई योजनाओं को तोहफा दिया। विकास परियोजनाओं का तोहफा देने के साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए मुख्मयंत्री ने कहा कि कोरोना काल मैं तीन बार आजमगढ़ आया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को आजमगढ़ (Azamgarh) के सगड़ी और लालगंज को कई योजनाओं को तोहफा दिया। विकास परियोजनाओं का तोहफा देने के साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए मुख्मयंत्री ने कहा कि कोरोना काल मैं तीन बार आजमगढ़ आया था।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

उस वक्त आजमगढ़ के सांसद मुझे कहीं नहीं दिखे। भाई-बहन भी गायब हो गए थे। बुआ-बबुआ भी गायब हो गए थे। तब केवल BJP के लोग सेवा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, पहले माफिया मऊ में दंगा कराते थे। आजमगढ़ को बदनाम करते थे। सार्वजनिक संपत्ति पर कहीं भी कब्जा कर लेते थे।

सपा की सरकार में आजमगढ़ आतंक का गढ़ बन गया था। आजमगढ़ के नौजवानों को कहीं कमरा नहीं मिलता था। होटल में पैसा देने के बाद भी कमरा नहीं मिलता था। आजमगढ़ के इस कलंक को मुक्त करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

इसके साथ ही अखिलेश Akhilesh Yadav)  पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, आजमगढ़ के सांसद कोरोना वैक्सीन को भाजपा और मोदी जी की वैक्सीन बताते थे। लेकिन अब तो अब्बा ने भी वैक्सीन लगवा ली है। आप भी लगवा लें। कोरोना का नया वैरिएंट आ रहा है। वैक्सीन लगवा लेंगे तो आपकी सोच बदल जाएगी। नहीं तो झूठ पर झूठ बोलकर जैसे आजमगढ़ के लोगों को धोखा दे रहे थे वैसे ही प्रदेश के लोगों को भी धोखा दे रहे थे।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...