HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के बहनोई का निधन, कौशांबी के यशोदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

सीएम योगी के बहनोई का निधन, कौशांबी के यशोदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (Rajendra Singh Chowdhary) का बुधवार देर रात निधन हो गया। सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित निगम बोध घाट (Nigambodh Ghat in Delhi) ले जाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (Rajendra Singh Chowdhary) का बुधवार देर रात निधन हो गया। सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित निगम बोध घाट (Nigambodh Ghat in Delhi) ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी (Rajendra Singh Chowdhary)  राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।

पढ़ें :- बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे...अरविंद केजरीवाल का निशाना

यूपी (UP)  के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) में कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल (Yashoda Hospital located in Kaushambi) के पीआरओ राहुल साहनी (PRO Rahul Sahni) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक आया था। उनको रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉ. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. धीरेंद्र सिघानिया की निगरानी में रखा गया। परिजन बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर ले गए थे। वह राजनगर स्थित अपने घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण निगम बोध घाट नहीं पहुंच सके, वह जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन स्थित बहन के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...