1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vinod Tawde Video : महाराष्ट्र चुनाव में BJP नेता विनोद तावडे पर पैसे बांटने का आरोप, बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

Vinod Tawde Video : महाराष्ट्र चुनाव में BJP नेता विनोद तावडे पर पैसे बांटने का आरोप, बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

Vinod Tawde Video : महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (BJP National General Secretary Vinod Tawde) पर पैसे बांटने के बड़े गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) पार्टी ने लगाया है। आरोप के मुताबिक, विनोद तावड़े (Vinod Tawde) मुंबई से सटे विरार में एक होटल में 5 करोड़ रुपये लेकर पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

Vinod Tawde Video : महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (BJP National General Secretary Vinod Tawde) पर पैसे बांटने के बड़े गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) पार्टी ने लगाया है। आरोप के मुताबिक, विनोद तावड़े (Vinod Tawde) मुंबई से सटे विरार में एक होटल में 5 करोड़ रुपये लेकर पहुंचे। जहां पर वे पैसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बात ही रहे थे। उसी बीच हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास आघाड़ी (BVA)  के कार्यकर्त्ताओं को लगने के बाद वे होटल में जा धमके, जिसके बाद बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच बहश हो गई।

पढ़ें :- LPU विवाद के बाद सख्ती: इंटरनेट सेवा बंद, SIT जांच शुरू, 10 दिन तक कैंपस रहेगा बंद, परीक्षाएं रद्द

आरोप के मुताबिक विनोद तावड़े (Vinod Tawde) एक होटल में पैसे बंट रहे हैं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तावडे बीजेपी (BJP)  कार्यकर्ताओं को पैसे बांट रहे हैं। उसी बीच बहुजन विकास आघाड़ी (BVA)  के कार्यकर्ता आ पहुंचे। जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं और बहुजन विकास आघाड़ी (BVA)  के कार्यकर्ता आप में भीड़ गए।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

बहुजन विकास आघाड़ी (BVA)  के आरोपों के अनुसार, विनोद तावड़े (Vinod Tawde)  मंगलवार को विरार पूर्व स्थित मनोरीपाड़ा के विवांता होटल में पहुंचे थे। उस समय बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार राजन नाइक और कुछ अन्य बीजेपी (BJP) पदाधिकारी भी होटल में पहले से ही मौजूद थे और उनकी बैठक चल रही थी। इसी दौरान बविआ के कुछ कार्यकर्ता होटल में पहुंचे और उन पर पैसे बांटने का आरोप लगाया।

बवाल के बाद होटल पहुंची पुलिस

होटल में बवाल मचने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इस दौरान BVA नेता क्षितिज ठाकुर भी घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी।

विनोद तावडे ने आरोप को बताया झूठ,बीजेपी को बदनाम करने की साजिश

हालांकि, बीजेपी (BJP)  नेता तावड़े का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव में बीजेपी (BJP) को बदनाम करने की यह साजिश हैं।

पढ़ें :- शिक्षामित्रों को हम शिक्षक बनाएंगे...यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...