1. हिन्दी समाचार
  2. टोक्यो ओलंपिक
  3. Commonwealth Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद किया शानदार प्रदर्शन, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता कांस्य पदक

Commonwealth Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद किया शानदार प्रदर्शन, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता कांस्य पदक

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था। इस मौके को भारतीय महिला हॉकी टीम नहीं चूकी और जीत हासिल की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Commonwealth Games:  भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था। इस मौके को भारतीय महिला हॉकी टीम नहीं चूकी और जीत हासिल की।

पढ़ें :- Uttarakhand Forest Massive Fire : आग की लपटों से धधकते उत्तराखंड के जंगल, 24 घंटों में 31 घटनाएं; खतरे में नैनीताल के रिहाइशी इलाके

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के साथ मुख्य मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। ऐसे में मैच का नतीजा शूटआउट के जरिए निकाला गया, जिसमें भारत ने बाजी मार ली।

भारत ने शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की और इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तीसरी बार पदक जीतने में सफलता हासिल की। भारत के लिए एकमात्र गोल सलीमा टेटे ने किया। उन्होंने हाफ टाइम से पहले दूसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में गोल किया, जिसके बाद भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली, जो आखिर तक बनी रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...