कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेने से मुलाकात की। हेमंत सोरेन के आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर को कांग्रेस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।
Jharkhand News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) से मुलाकात की। हेमंत सोरेन के आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर को कांग्रेस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।
आज झारखंड में श्री @RahulGandhi से श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने मुलाकात की।
हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे।
नफरत हारेगी, जीतेगा INDIA 🇮🇳 pic.twitter.com/wA0ZQjlFXX
— Congress (@INCIndia) February 5, 2024
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि-
आज झारखंड में श्री
राहुल गांधीसे श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने मुलाकात की।हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे।
नफरत हारेगी, जीतेगा INDIA
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
आपको बता दें कि झारखंड में चंपई सोरेन (Champai Soren) की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। झारखंड की चपंई सोरेन सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।
विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। बता दें कि, झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। इनमें से एक सीट फिलहाल खाली है। एक विधायक बीमार होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। विधानसभा में 79 विधायक हैं, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 40 हो गया। वहीं, अब चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं।