1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे कांग्रेसी सांसद, कहा-‘गधों ने शेर को मार ​गिराया’

नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे कांग्रेसी सांसद, कहा-‘गधों ने शेर को मार ​गिराया’

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (punjab assembly elections 2022) में कांग्रेस (Congress) को करारी हार मिली है। पंजाब में कांग्रेस को मिली हार के बाद से नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर भी खूब आरोप लग रहे हैं। हार के बाद सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन कांग्रेस नेता उन पर निशाना साध रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (punjab assembly elections 2022) में कांग्रेस (Congress) को करारी हार मिली है। पंजाब में कांग्रेस को मिली हार के बाद से नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर भी खूब आरोप लग रहे हैं। हार के बाद सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन कांग्रेस नेता उन पर निशाना साध रहे हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इस बीच लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने सिद्धू पर तीखा हमला बोला है। साथ ही  चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को भी घेरा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि पंजाब सियासत का वही हाल है गधों ने शेर को मार ​गिराया। यही नहीं इशारों में ही सही, लेकिन सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मिसगाइडेड मिसाइल ने पार्टी को ही तबाह कर दिया।

सबसे बड़ी बात ये है कि इशारों-इशारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन भी किया है। हालांकि बिट्टू ने हाईकमान को लेकर कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। बिट्टू ने कहा कि कभी सुना था कि ​गीदड़ों ने शेर का शिकार कर दिया। लेकिन यहां पर तो गधों ने शेर मरवा दिए।

जिनको हाईकमान ने जिम्मेदारी दी, वह कुछ नहीं कर पाए। बता दें कि, इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इस हार के पीछे की वजह कांग्रेस के अंदर चल रहे विवाद को बताया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...