1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बनाईः केशव मौर्य

कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बनाईः केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘सत्य यह है कि कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों में मुस्लिम वोट बैंक को अपने अपने पक्ष में करने को लेकर लड़ाई के चलते करोड़ों हिंदुओं के आस्था श्रद्धा विश्वास के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमन्त्रण ठुकराया गया है‘‘।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देशभर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। इन सबके बीच विपक्षी दलों के तरह तरह के बयान आ रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘सत्य यह है कि कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों में मुस्लिम वोट बैंक को अपने अपने पक्ष में करने को लेकर लड़ाई के चलते करोड़ों हिंदुओं के आस्था श्रद्धा विश्वास के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमन्त्रण ठुकराया गया है‘‘।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बता दें कि, इससे पहले सपा महासचिव शिवपाल यादव का अहम बयान आया था। उन्होंने कहा था कि, कोर्ट के आदेश का पालन हुआ था और संविधान की रक्षा की गई थी। कोर्ट का आदेश था यथास्थिति बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने विवादित ढांचा तोड़ा गया था इस पर प्रशासन की जिम्मेदारी थी।

इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। राजनीतिक कार्यक्रम में विपक्ष के लोगों को नहीं जाना है। 22 जनवरी के बाद हम अयोध्या जाएंगे और दर्शन करेंगे। हम भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...