HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस नए साल के कैलेंडर के जरिए पहुंचेगी घर-घर, प्रियंका गांधी की लगी हैं तस्वीरें

कांग्रेस नए साल के कैलेंडर के जरिए पहुंचेगी घर-घर, प्रियंका गांधी की लगी हैं तस्वीरें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नए साल के कैलेंडर के जरिए घर-घर पहुंचने की योजना बना ली है। इस योजना के जरिए शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस कैलेंडर का वितरण करेगी। खास बात ये है कि इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी की तस्वीरें लगी हुई हैं।

पढ़ें :- DMK नेता ने हिंदू तिलक की यौनांग से की तुलना, मचा हंगामा , पार्टी ने छीना मंत्री पद

दरअसल, कांग्रेस ने नए वर्ष 2021 का एक कैलेंडर जारी किया है। जिसमें प्रियंका गांधी के संघर्ष को 12 पेज पर दिखाया गया है। अब इस कैलेंडर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर गांव और हर शहर तक पहुंचा रही है। कांग्रेस के इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी का सोनभद्र से लेकर हाथरस तक पीड़ित परिवार से मिलने की तस्वीर लगाई गई है।

प्रियंका गांधी की तस्वीर वाले इस 12 पेज के कैलेंडर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं ने घर-घर तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। अब इस 12 पेज के कैलेंडर की मदद से कांग्रेस ने अपना संदेश देने के साथ सियासी समीकरण साधने की कवायद की है।

 

पढ़ें :- मानवता के साथ खिलवाड़: धारावी के लाखों परिवार लैंडफिल में कैसे बिताएंगे जीवन? प्रगयाराज में भी Ecostan कंपनी ने लोगों के जीवन को संकट में डाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...