दिल्ली में कई जगहों पर राहुल (Rahul Gandhi) की सुरक्षा में लापरवाही हुई। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। बता दें कि, कांग्रेस की तरफ से ये पत्र उस दौरान लिखा गया है जब भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित राज्य यूपी और हरियाणा में प्रवेश करने वाली है।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस चिंतित है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई है।
पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में कई जगहों पर राहुल (Rahul Gandhi) की सुरक्षा में लापरवाही हुई। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। बता दें कि, कांग्रेस की तरफ से ये पत्र उस दौरान लिखा गया है जब भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित राज्य यूपी और हरियाणा में प्रवेश करने वाली है। जबकि आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेता पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाने के लिए एआईसीसी कार्यालय पहुंचे।