1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, घटना के बाद वाहन चालक फरार, वीडियो वायरल

तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, घटना के बाद वाहन चालक फरार, वीडियो वायरल

देवरिया में अनुबंधित बस ने एक युवक को मारी टक्कट। जिसके बाद से व्यक्ति को गंभीर चोट आई मौके पर मौजूद परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि  घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे का है।वीडियो में यह दिख रहा है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Up News: देवरिया में तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे का है। वीडियो में यह दिख रहा है कि एक युवक स्कूटी से बिना हेलमेट पहने हुए देवरिया जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा है तभी पीछे से आ रही अनुबंधित बस उसे ठोकर मार देता है। इसके बाद युवक आगे चल रही टेम्पो से टकरा कर गिर जाता है।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है। घायल युवक बिशुनपुरा गांव का रहने वाला है जिसका नाम अखिलेश वर्मा बताया जा रहा है। युवक के सर में गंभीर चोट लगी है। देवरिया जिले में रोड एक्सीडेंट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...